मुजफ्फरनगर: जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का 99.5% रिजल्ट, इंटर-हाईस्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का परीक्षा परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट में 163 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 55 छात्राएं द्वितीय श्रेणी और 5 छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। वहीं हाईस्कूल में 180 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 32 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल रहीं। संस्थान ने इस उपलब्धि को छात्राओं, शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया है।

इसे भी पढ़ें:  लापता की मौतः खतौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस परिणाम से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। जैन स्कूल कमेटी (रजि.) मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राजेश जैन और सचिव सौरभ जैन ने विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंटरमीडिएट में इन छात्राओं ने बनाई जगह

जारी विवरण के अनुसार, इंटरमीडिएट में अलफिशा ने 415/500 अंक (83%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मिस्बा नाज रहीं, जिन्हें 402/500 अंक (80.4%) मिले। सुमैया जेहरा ने 401/500 अंक (80.2%) के साथ तीसरा, वैष्णवी कश्यप ने 397/500 अंक (79.4%) के साथ चौथा और रिशा रानी ने 394/500 अंक (78.8%) के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

हाईस्कूल में ईरम रहीं अव्वल

हाईस्कूल वर्ग में ईरम ने 501/600 अंक (83.5%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिया वर्मा ने 499/600 अंक (83.16%) के साथ दूसरा, अक्सा ने 496/600 अंक (82.66%) के साथ तीसरा, मरहबा ने 489/600 अंक (81.50%) के साथ चौथा और सना ने 487/600 अंक (81.17%) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। विज्ञप्ति के साथ जारी पेज पर इन छात्राओं के नाम, अंक और फोटो भी साझा किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

इस परिणाम के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को लेकर स्कूल प्रबंधन ने इसे आने वाले सत्रों के लिए भी उत्साहवर्धक बताया है।

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Read More »