मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

राजकीय औद्योगिक संस्थान में हुई बैठक में प्रबंधकों व शिक्षकों से किया संवाद, मंत्री ने कहा-राष्ट्रनिर्माण में भाजपा का प्रमुख योगदान, शिक्षक निभायें जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा शनिवार को राजकीय औद्योगिक संस्थान, मुजफ्फरनगर में एमएलसी शिक्षक सीट पर प्रस्तावित चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और अनुदेशक शामिल हुए। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से एमएलसी शिक्षक सीट के चुनाव में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया और शिक्षकों से जिम्मेदारी निभाते हुए वोट देने और वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे आम जनता को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। साथ ही, यह अपील भी की गई कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षक, प्रशिक्षक और संस्थान भाजपा को वोट दें, जिससे एमएलसी शिक्षक संघ के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हो सकें। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है, जिसने देश में सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ आज देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। यह भाजपा की जनकल्याणकारी सोच और दूरदर्शिता का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि जयंती-मीनाक्षी चौक पर हिंदू वाहिनी के विवादित होर्डिंग से तनाव

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid0q5mzxckD176zNsho1UjQhwjaaKntxKMPhdFxXTDC7RZ8fqtpp6yVRUATG4NExps4l

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने मताधिकार का उपयोग भाजपा के पक्ष में करते हुए राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने के इस अभियान को और गति प्रदान करेंगे। आपका एक-एक मत भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। कार्यक्रम में यह भी दोहराया गया कि औद्योगिक संस्थानों की भूमिका केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वे सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन में भी अग्रणी भूमिका निभाएं। सभी से अपील की गई कि आपका मत भाजपा के साथ होने का मतलब है कि ये वोट राष्ट्र के उत्थान और विकास के साथ होगा। इस संवाद कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने वोट बनवाने के अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरीइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »