हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाश घायल

शाहपुर पुलिस का गुडवर्क, पुलिस पर फायरिंग कर भागने का बदमाशों ने किया था प्रयास

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, चोरी का सामान और एक मैक्सिमा टैम्पो बरामद किया है।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के अनुसार 14/15 मई की रात थाना शाहपुर पुलिस कुटबा नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तितावी की ओर से हाईवे पर चोरी करने वाला गिरोह एक मैक्सिमा टैम्पो में सवार होकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। कुछ देर बाद संदिग्ध टैम्पो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जफर पुत्र शमशुद्दीन और मोनू उर्फ इशरार पुत्र सत्तार निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ घायल हो गए। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मैक्सिमा टैम्पो और करीब दो लाख रुपये कीमत की 17 जस्ते की प्लेट बरामद की हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

सीओ के अनुसार जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं। जफर के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोनू उर्फ इशरार पर करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ का कपसाड कांडः अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »