सिसौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

एक जनवरी को शिवानी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिसोना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई दस दिन बाद हुई है, जिसमें अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर निवासी बहादुर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी कुछ साल पहले सिसोना निवासी अरुण से की थी। बहादुर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते एक जनवरी को शिवानी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
घटना के दस दिन बाद मृतका के पिता बहादुर ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवानी के पति अरुण, ससुर राजेश, सास सत्तो, जेठ विजय, देवर अंकुर और जेठानी रितु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म में आस्था रखने वाली सुहागन महिलाएं सौभाग्य

Read More »