MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। छात्रा का शव मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के हॉस्टल से करीब एक किलोमीटर दूर गुजर रही डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर रेल लाइन नरा-जड़ौदा के समीप सुनसानल इलाके से बरामद हुआ है। परिजनों ने छात्रा की हत्या कर शव वहां फैंकने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। छात्रा देर रात हॉस्टल से अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर उलझ गई है। पूछताछ में छात्रा का सहपाठी दोस्त बार बार बयान बदल रहा है। वहीं पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कृतिका चौहान पुत्री राहुल चौहान निवासी टीचर्स कालोनी थाना अजीतमल जिला ओरैया का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात छात्रा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी तो उसका शव देर रात रेलवे लाइन से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं की निगरानी के लिए प्रत्येक दिन रात्रि करीब साढ़े नौ बजे हैड काउंटिंग की जाती है। मेडिकल कॉलेज के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रसनजीत ने बताया कि हॉटल में रोजाना रात को साढ़े नौ बजे छात्राओं की गिनती की जाती है। गुरूवार को काउंटिंग हुई तो कृतिका मिसिंग थी। उसको फोन किया गया तो वो भी नहीं मिला। देर रात उसकी तलाश शुरू की गइ तो सीसीटीवी फुटेज में कृतिका अपने सहपाठी दोस्त कुणाल सैनी के साथ बाहर घूमने जाते हुए नजर आई और वापस नहीं लौटी। इसके बाद मामले में पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर मेनका गांधी से अर्जुन व ग्रीन फाउंडेशन की चर्चा

पुलिस ने कॉलेज के लोगों के साथ मिलकर छात्रा की तलाश शुरू की तो हॉस्टल के पीछे से गुजर रही डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन नरा जडौदा के पास जंगल में उसका शव पड़ा मिला। इस दौरान आशंका का व्यक्त की गई है कि छात्रा की ट्रेन के टक्कर से मौत हुई। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन शुक्रवार सुबह मंसूरपुर थाने पहुंच गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि छात्रा मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ हास्टल से बाहर गई थी। सीसीटीवी फुटेज में इसके साक्ष्य मिले हैं, लेकिन वो वापस नहीं लौटी। छात्र कृणाल को हिरासत में ले लिया गया है, फिलहाल छात्र से पूछताछ की जा रही है कि किन परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई। बताया गया कि छात्र ने पहले ट्रेन की टक्कर से हुए हादसे में छात्रा की मौत की बात कही थी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो वो बार बार बयान बदलने लगा। कहा यह भी जा रहा है कि जहां पर छात्रा का शव मिला है, वो सुनसान जंगल का इलाका है और वहां जाने के लिए हॉस्टल से कोई सीधा रास्ता भी नहीं है। छात्रा के जीजा आरएस सैंगर ने आरोप लगाया कि कृतिका की हत्या करके उसकी लाश को जंगल में फैंका गया है। आरोप है कि उसके साथ गये दोस्त ने ही उसका कत्ल किया है। वो रोजाना अपनी मां और पिता से फोन पर बात करती थी। गुरूवार को भी बात की थी। वहीं पुलिस ने कृतिका के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं और छात्रों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

दसवीं की जिला टॉपर रही कृतिका, पिता लेक्चरार और मां हैं प्राइमरी की प्रिंसीपल

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस की छात्रा कृतिका चौहान शुरूआत से ही मेधावी रही है। कृतिका के पिता राहुल चौहान औरैया में जनता इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं तो उसकी मां सुलेखा चौहान प्राथमिक विद्यालय नंदलाल का का पुरवा में बतौर हैड मास्टर कार्यरत हैं। कृतिका के जीजा आरएस सेंगर ने बताया कि वो शुरूआत से ही मेधावी थी और साल 2019 में कृतिका ने औरेया के सेंट फ्रांसिस स्कूल से 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल कृतिका 10वीं में औरेया जिले की टॉपर रही थी। कृतिका ने छह माह पूर्व ही मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और वो कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में लगाया जनता दरबारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »