मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए नियमों के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत करने का अधिकार तक नहीं दिया गया है, जबकि उनके विरुद्ध शिकायतें की जा सकती हैं

मुजफ्फरनगर। यूजीसी द्वारा 13 जनवरी 2026 से देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू किए गए ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम 2026’ के विरोध में गुरुवार को वैश्य समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतर आया। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियमों का उद्देश्य भले ही जातिगत भेदभाव को रोकना और सभी वर्गों के लिए समान, सुरक्षित व सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना बताया जा रहा हो, लेकिन वास्तविकता में यह नियम सभी वर्गों के लिए समान नहीं हैं। वैश्य समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह अधिनियम स्वर्ण वर्ग के खिलाफ है और इससे विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ने की आशंका है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2012 में बने नियमों में केवल एससी और एसटी समुदाय को शामिल किया गया था, जबकि वर्ष 2026 के नियमों में ओबीसी वर्ग को भी जोड़ दिया गया है। इससे स्वर्ण और ओबीसी वर्ग के छात्रों के बीच भेदभाव बढ़ने की संभावना है। नए नियमों के तहत किसी भी शिकायत पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू कर 60 दिनों में निस्तारण करने का प्रावधान किया गया है, जिसे प्रदर्शनकारियों ने स्वर्ण वर्ग के छात्रों के खिलाफ दुरुपयोग की आशंका से जोड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, परिवारों में जश्न का माहौल

वैश्य समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि परीक्षा के दिनों में झूठी शिकायतें कर स्वर्ण वर्ग के छात्रों को मानसिक रूप से परेशान किया जा सकता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होगा। दोषी पाए जाने पर चेतावनी, जुर्माना, निलंबन या निष्कासन जैसी कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है, जिसे उन्होंने अत्यंत कठोर और असंतुलित बताया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि यदि एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग के किसी सदस्य की शिकायत झूठी पाई जाती है, तो उस पर किसी प्रकार का जुर्माना या कार्रवाई नहीं होगी, जबकि 2012 के नियमों में ऐसा प्रावधान मौजूद था। इससे सामान्य वर्ग के छात्रों को न्याय न मिलने और उनके उत्पीड़न की आशंका जताई गई।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटे फल

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए नियमों के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत करने का अधिकार तक नहीं दिया गया है, जबकि उनके विरुद्ध शिकायतें की जा सकती हैं। इसे उन्होंने एकतरफा व्यवस्था बताते हुए अन्यायपूर्ण करार दिया। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित की जाने वाली समानता समिति में केवल एससी, एसटी, ओबीसी और महिला प्रतिनिधियों को शामिल करने के प्रावधान पर भी कड़ा विरोध जताया गया। वैश्य समाज का कहना है कि समिति से स्वर्ण वर्ग को बाहर रखना उनके खिलाफ अत्याचार को बढ़ावा देगा।अंत में ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूजीसी इक्विटी एक्ट 2026 को पूरी तरह समाप्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘काला कानून’ बताते हुए कहा कि यदि यह नियम लागू रहा तो स्वर्ण वर्ग के छात्रों को न तो समान अवसर मिलेंगे और न ही उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, सुनील सिंघल, पवन बंसल, सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, विश्वदीप बिट्टू, शोभित गुप्ता, अजय सिंघल, धर्मेन्द्र तायल, शिशुकांत गर्ग सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटे फलकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने तवा-बेलन से

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »