मीनाक्षी स्वरूप पांच करोड़ लगाने को तैयार, जल निगम के कारण लटका सड़क निर्माण

जल निगम ने जल निकासी प्लान की डीपीआर सहारनपुर भेजी, स्वीकृति का इंतजार, जल निगम का काम खत्म होने के बाद शुरू होगी पालिका की भूमिका

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के सामने परिक्रमा मार्ग का निर्माण जल निगम की लेट लतीफी के कारण अटका हुआ है। यहां पर पूर्व में एमडीए द्वारा कराये गये नाला निर्माण कार्य के गलत होने के कारण स्थिति बदहाल हुई है। यहां पर सबसे बड़ी आवश्यकता जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को सुचारू करना है। इसके लिए जल निगम नगरीय इकाई को दायित्व मिला है। यहां पर जल निगम को जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए कार्य करना है। इसमें हो रही देरी के कारण ही नगरपालिका परिषद् का निर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य को शुरू नहीं करा पा रहा है। जबकि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप करीब दो माह पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव को न केवल मंजूरी प्रदान कर चुकी है, बल्कि सड़क निर्माण के टैण्डर भी स्वीकृत करा लिये गये हैं, इंतजार है तो केवल जल निगम का काम खत्म होने के लिए। इसके बाद पालिका की भूमिका शुरू होगी। 
बता दें कि इस सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विशेष प्राथमिकता पर कार्य 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में पास कराये। इसमें करीब पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च कर मीनाक्षी स्वरूप इस सड़क का निर्माण कार्य कराने के साथ ही नाले की मरम्मत कार्य कराने का काम भी कराने जा रही है। चयेरपर्सन की विशेष प्राथकिता पर निर्माण विभाग ने तेजी से कार्य किया और सड़क निर्माण का टैण्डर भी स्वीकृत कराया जा चुका है। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ये सड़क बदहाल है, इसके समाधान के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, पालिका पांच करोड़ रुपये खर्च करने का पूरा प्लान बना चुकी है, लेकिन सड़क निर्माण शुरू होने से पूर्व जल निगम को निकासी व्यवस्था को बहाल करना है, इससे पहले सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

नगर पालिका परिषद् के सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की विशेष प्राथमिकता और जनहित के दृष्टिगत परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का टैण्डर हो चुका है। पालिका इस सड़क को दो हिस्सों में बनाने जा रही है। इसमें भगीरथ चौक की पुलिया से रेलवे क्रासिंग तक दाई ओर के निर्माण पर 01 करोड़ 99 लाख 68 हजार 500 रुपये और एटूजेड चौराहा पुलिया से श्रीराम कॉलेज के सामने होकर रेलवे क्रासिंग तक के निर्माण पर 01 करोड़ 99 लाख 89 हजार 400 रुपये खर्च होंगे। इन दोनों साइड की सड़क निर्माण के लिए टैण्डर मजूर हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त इसी मार्ग पर भगीरथ चौक स्थित नाले की पुलिया से श्रीराम कॉलेज के सामने से रेलवे क्रासिंग तक बने नाले की दीवारों को ऊंचा करने, अवशेष भाग में नाले का निर्माण और डिवाइडर निर्माण कार्य भी नगर पालिका अलग से कराने जा रही है। इसके लिए पालिका के निर्माण विभाग ने 01 करोड़ 28 लाख 14 हजार 400 रुपये का व्ययानुमान पास कराया था।
एई नैपाल सिंह ने बताया कि पालिका जल निगम के प्रोजेक्ट के लेट होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं करा पा रही है। इसमें जल निगम को इस मार्ग पर जल निकासी की सुविधा विकसित और सुदृढ़ करनी है। इसके लिए कुछ हिस्से में ओपन नाला और वसुन्धरा रेजीडेंसी से भगीरथ चौक तक हयूम पाइप डालकर बंद नाला बनाने का कार्य होना है। इस कार्य की डीपीआर जल निगम नगरीय इकाई के एक्सईएन अबू जैद के द्वारा सहारनपुर एसई कार्यालय में स्वीकृति के लिए भेजी है, जो अभी प्राप्त नहीं हुई। एई का कहना है कि जल निगम अपना कार्य पूर्ण करे तो ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो पायेगा।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौतसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »