मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है

मुजफ्फरनगर। गुरूवार सुबह नगरपालिका के एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत ने शहर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक सफाई कर्मचारी की जान ले ली, जबकि प्रशासनिक अमले या पालिका प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चौराहा जाम कर दिया और घंटों धरना-प्रदर्शन किया।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी अशोक की मौत के बाद गुरूवार को जिला अस्पताल और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, अशोक सुबह लगभग आठ बजे कूड़े के ढेर पर काम कर रहा था, जहां अचानक जहरीली गैस की चपेट में आकर वह मूर्च्छित हो गया। उसके साथी कर्मचारी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही सफाई कर्मचारी संघ, वाल्मीकि समाज के लोग और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों में गहरा रोष दिखाई दिया। भीड़ ने आरोप लगाया कि नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण अशोक की जान गई है, लेकिन घटना के बाद एक भी अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा, न ही किसी ने परिजनों से बात करने की कोशिश की।
इसके विरोध में समाज के लोगों ने अशोक का शव सड़क पर रखकर अहिल्याबाई होल्कर चौराहे को जाम कर दिया। देखते ही देखते चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है। नेताओं ने कहा कि अशोक की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए उसे शहीद कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए, परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी तथा सुरक्षा संबंधी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने साफ कहा कि अशोक का अंतिम संस्कार भी तब तक नहीं होगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
प्रदर्शन के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने अधिकारियों के आने की मांग को लेकर नारेबाज़ी भी की। काफी देर तक समझाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग पर अडिग बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अधिकारी इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आते। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा जल्द नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ग्रेप का असरः प्रदूषण फैलाने पर 19 पेपर मिलों को नोटिसजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस

Read More »