बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में हुई छापेमारी, टीम को देखते ही टॉयलेट में छिपकर की बचने की कोशिश

बिजनौर। बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय बड़ी हलचल मच गई जब राज्य महिला आयोग की टीम ने एक आवास पर अचानक छापा मार दिया। इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग के भीतर चल रही अनियमितताओं की पोल खोल दी, क्योंकि यहां कथित रूप से मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया निजी क्लिनिक संचालित करते हुए पकड़े गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में छिपने की कोशिश की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर चांदपुर स्थित जनजीवन नर्सिंग होम पर छापा मारा। शिकायत थी कि यहां मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया साप्ताहिक छुट्टी के दिन आकर अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे थे। जैसे ही टीम करीब सवा बजे नर्सिंग होम में दाखिल हुई, डॉ. तेवतिया अपने चेंबर में बैठे मिले। चेंबर के बाहर उनका नाम का बोर्ड भी लगा था। टीम को देखते ही वे अचानक उठकर अटैच्ड टॉयलेट में चले गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। पुलिस ने लगातार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। करीब पांच मिनट तक इंतजार के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी, तब जाकर डॉ. तेवतिया बाहर निकले और घबराहट में माथे का पसीना पोंछते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

टीम के चेंबर में प्रवेश करने के बाद लगभग 15 मिनट तक संगीता जैन और डॉ. तेवतिया के बीच तीखी बहस होती रही। जैन ने आरोप लगाया किकृ कि पहले भी आपको चेतावनी दी थी कि दूसरे जिले में आकर अवैध क्लिनिक न चलाएं। फिर भी यहां मरीजों से 300 रुपये परामर्श शुल्क लेकर उपचार किया जा रहा है। टीम ने मौके से परामर्श शुल्क की पर्चियां भी बरामद कीं, जिन्हें महिला आयोग की सदस्य ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य बताया। आरोपों पर सफाई देते हुए डॉ. तेवतिया ने कहा कि वे रविवार को छुट्टी पर थे और केवल अपनी पत्नी से मिलने आवास पर आए थे। उनकी पत्नी ने भी टीम के सामने यही बात दोहराई। चांदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने सवाल उठायाकृकि अगर कुछ गलत नहीं था, तो टीम को देखते ही टॉयलेट में क्यों छिपे? इस पर सीएमओ का जवाब था कि उन्हें टॉयलेट जाना था और यह छिपने जैसा मामला नहीं है। संगीता जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. तेवतिया का एक स्थानीय पैथोलॉजी से टाई-अप है, जहां मरीजों को भेजकर अतिरिक्त कमाई की जाती है। उनके अनुसार हर रविवार बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं और दवाएं भी नर्सिंग होम से ही दी जाती हैं। गौरतलब है कि डॉ. सुनील तेवतिया अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं और सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में ओपीडी भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी में मुठभेडः तीन शातिर गौकश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

महिला आयोग सदस्य ने कहा कि वे पूरे प्रकरण की शिकायत उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनौर के ब्डव् को भेजेंगी। उनका कहना है किकृइतने उच्च पद पर बैठे अधिकारी का दूसरे जिले में अवैध क्लिनिक चलाते पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। घटना पर सीएमओ डॉ. तेवतिया का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का बिजनौर के चांदपुर में आवास है और वो प्रत्येक सप्ताह या अवकाश के दिन वहां जाते हैं, पूर्व में उनको वहां पर क्लिनिक चलाते हुए पकड़े जाने का दावा किया गया था, लेकिन तब कोई फोटो या वीडियो वायरल नहीं हुआ था। इस बार पकड़े जाने पर उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं और वीडियो में वो टीम को देखकर उठकर टॉयलेट में घुसते नजर आते हैं तो पुलिस कर्मी उनको धकियाते हुए बाहर लाते भी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में फलदार पेड़ों का अवैध कटानः गलत मूल्यांकन रिपोर्ट पर वनाधिकारी का तबादला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घटिया निर्माण पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, जेई को वार्ड से हटाया, नोटिस जारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों

Read More »