बेटियों को भाजपा सरकार में मिली सुरक्षा और सम्मानः मीनाक्षी स्वरूप

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नई मंडी कोतवाली में हुआ जागरुकता कार्यक्रम, महिलाओं को स्वावलंबी बनने को किया प्रेरित

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस स्टेशन में रविवार को भारत सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने के साथ ही उनके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और जनजागरण के सहारे महिलाओं को मिशन से जोड़ने पर जोर देने के साथ कहा कि भाजपा की सरकारों में महिलाओं और बेटियों को सम्मानजनक सुरक्षित वातावरण मिला है।
नई मंडी थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के जीवन को सुरक्षित, स्वावलंबी, सशक्त और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, बराबरी का दर्जा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। उन्होंने युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अभियान को लेकर महिला पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली और महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सरकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनको जागरुक किया।
सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क है और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ठोस कार्य योजनाएं बनाई गई हैं। थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। व्यापारी नेताओं कृष्ण गोपाल मित्तल और सुनील तायल ने आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज भी इस अभियान में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। वहीं, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन और आशुतोष गुप्ता ने युवाओं से इस मिशन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान व सुरक्षा की शपथ के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज में बेटियों और बहनों की गरिमा और सुरक्षा सर्वाेपरि होगी। कार्यक्रम में सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता समेत महिला पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद रेस्क्यू

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »