बिजनौर में आरएसएस नेता के घर हमला, जमकर की लूटपाट

जिला कार्यवाह विपिन कुमार और उनके पड़ोसी बैंक कर्मी के परिवार को असामाजिक तत्वों ने बनाया निशाना, कार्यकर्ताओं का हंगामा, गांव धामपुर हुसैनपुर में साम्प्रदायिक तनाव व्याप्त

बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर में शनिवार तड़के करीब 3 बजे दो घरों में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि गैर संप्रदाय के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह विपिन कुमार और उनके पड़ोसी बैंक कर्मचारी अमित कुमार शर्मा के घर पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

अमित कुमार शर्मा के अनुसार वह पिछले 12 वर्षों से अपने घर में पंजाब नेशनल बैंक की मिनी शाखा का संचालन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हमलावर घर में रखी करीब 4.75 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर लूटकर ले गए। साथ ही घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने घटना के दौरान फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घरों की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और विधायक के हस्तक्षेप से आक्रोशित भीड़ को शांत कराया गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के बडे़ अफसरों ने खुद मौके पर रहकर मोर्चा संभाला। सीओ का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमा

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »