महिला ने तोड़ा पुरानी ससुराल का दरवाजा, सास-ससुरा और रिश्तेदारों की कर दी धुनाई

कोर्ट के आदेश पर पांच भाई-बहनों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का नामजद मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने अपनी पुरानी ससुराल में पहुंचकर न केवल घर का दरवाजा तोड़ा और जबरन घर में घुसकर अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरानी सास-ससुर के साथ ही अन्य रिश्तेदारों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मामले में थाने और पुलिस अफसरों के दर पर फरियाद के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर हमलावर दो अज्ञात और पांच भाई बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
कूकड़ा निवासी गुलिस्ता पत्नी शाहबाज की कोर्ट अर्जी से आये आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलिस्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके पति शाहबाज की पूर्व में मेरठ जनपद के इंचौली निवासी सगीर की पुत्री शमीना खातून के साथ शादी हुई थी। शादी टूट जाने के बाद भी शमीना परिवार से रंजिश पाले हुए थी। 04 जुलाई 2025 की दोपहर को उसके ससुर अपने दो बेटों शाहबाज और शहजाद के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गये थे। घर पर वो अपनी सास और जेठानी के साथ नमाज पढ़ने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच शमीना खातून अपनी बहनों मोहसिना और परवीन तथा भाइयों मोनू और सलीम के साथ दरवाजा तोड़कर उनके घर में जबरन घुस आई। इनके साथ दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे।
गुलिस्ता का आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। हमला करते हुए मारपीट करने लगे। सास को नीचे गिराकर उनके कानों से सोने के कुंडल खींच लिये। सलीम और मोनू ने उसको व उसकी जेठानी को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करते हुए कोली भर ली। शोर शराबा सुनकर मौहल्ले के लोग और उनके परिजन भी घर आ गये। हमलावर इनके आने पर कार में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। गुलिस्ता ने बताया कि घटना के बाद थाने में और एसएसपी को भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएचओ नई मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रकरण में आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्रीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्रीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टैक्स चोरी और तस्करी रोकने को जीएसटी-आबकारी विभाग ने

Read More »