चरथावल में 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद तालाब से मिला किशोर का शव

शव रखकर ग्रामीणों ने किया धरना, मुआवजे और कार्रवाई की मांग, अधिकारियों के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के निर्धना गांव में तालाब में डूबे 17 वर्षीय किशोर अजनान पुत्र महफूज का शव लगभग 18 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद मंगलवार को तालाब से बरामद कर लिया गया। लंबे समय तक चली तलाश के बाद युवक का शव स्वयं पानी की सतह पर आ गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा: चार फर्जी कंपनियों पर मुकदमा, सात वाहन चालक नामजद

शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव उठाने से इनकार करते हुए तालाब के पास ही धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर शासन स्तर से हरसंभव सहायता तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

उल्लेखनीय है कि रविवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान अजनान गांव के तालाब में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। स्थानीय ग्रामीण भी तलाश अभियान में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

घटना की जानकारी मिलने पर चरथावल विधायक पंकज मलिक भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की जानकारी लेकर तलाश कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बाद करीब 18 घंटे बाद किशोर का शव तालाब से बरामद किया जा सका। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article