चौकीदार राजू हत्याकांडः साढ़ू के बेटे ने किया था मौसा का कत्ल

दुकान की किराएदारी और स्कूल से निकालने की रंजिश में साथी के साथ मिलकर की थी हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल में रोहाना रोड पर स्थित एक नामचीन पब्लिक स्कूल के परिसर में स्कूल के चौकीदार राजू दलित की हत्या का आखिरकार पुलिस द्वारा खुलासा कर ही दिया गया। पुलिस को जांच में शुरूआत में ही जिस व्यक्ति पर शक था, वो ही हत्यारा निकला, इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मोहन पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जो कि मृतक चौकीदार राजू के साढ़ू का बेटा था। दुकान के किराए और स्कूल की नौकरी को लेकर राजू के साथ हुआ विवाद ही उसकी हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10 दिन पहले किड्स हैवन स्कूल के चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त मोहन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतक का किराएदार मिस्त्री नितिन उर्फ नीतीश और मुख्य अभियुक्त मोहन शामिल हैं, जो मृतक के साढ़ू का लड़का बताया जा रहा है। चरथावल पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त मोहन मृतक राजू की दुकानों में कई वर्षों से किराएदार था और पहले एक स्कूल में बिजली मिस्त्री के तौर पर भी काम कर चुका था। घटना के समय सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को शुरू से ही उस पर संदेह था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात पुलिस ने चरथावल के जंगल में घेराबंदी कर मोहन और उसके रिश्तेदार नितिन को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में मोहन के पैर में गोली लगी।

इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षण

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे किराएदारी और आपसी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। मोहन, मृतक राजू के साढ़ू का लड़का होने के बावजूद, उसकी दुकानों में किराएदार के तौर पर रह रहा था। किराए की रकम और स्कूल से नौकरी छूटने के विवाद को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस हत्याकांड के खुलासे से स्थानीय लोगों में जहां एक ओर राहत की सांस है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की वारदातों पर चिंता भी जताई जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

शातिराना अंदाज में किया कत्ल, पुलिस भी हैरान

मुजफ्फरनगर। 25 अप्रैल को चरथावल के रोहाना मार्ग स्थित किड्स हैवन पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह के समय चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू दलित का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। धारदार हथियारों से हमला कर चौकीदार की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा जल्द करने का दावा किया गया था, इसके लिए तीन टीम लगाई गई, लेकिन जब कोई भी सुराग नहीं मिला तो इस अनसुलझी वारदात के खुलासे के लिए निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को उनकी विशेष टीम के साथ एसएसपी ने इस ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाने में लगाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास एवं नगर पंचायत कार्यालय में पूरे कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी और जो भी संदिग्ध दिखे, उनको उठाकर सख्ती से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग रहा था। पुलिस को शुरूआत से ही मोहन पर शक था, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पा रहा था। हत्या की साजिश बेहद शातिराना अंदाज में रची गई और पूरी सफाई से इसको अंजाम दिया गया। पुलिस भी मोहन और उसके साथी के शातिर दिमाग को देखकर हैरान है।

इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सात दिन तक थाने में हिरासत में रहा था मोहन, कोर्ट ने छुड़वाया

मुजफ्फरनगर। राजू हत्याकांड में पुलिस की जांच की सुई मृतक चौकीदार की दुकानों में किराएदार और उसके साढ़ू के पुत्र मोहन पर ही टिकी रही। मोहन बिजली मिस्त्री का काम जानता है, वो स्कूल में ही बिजली मिस्त्री का काम भी करता था। उसको स्कूल की हर जगह का पता था। सीसीटीवी के बारे में भी जानकारी थी। हत्या से पहले मोहन से स्कूल के उस हिस्से के सीसीटीवी बंद कर दिये, जहां चौकीदार की हत्या करने का प्लान बनाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह होने पर मोहन को हिरासत में ले लिया था, उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही थी। मोहन के पिता शगुन का कहना है कि सात दिनों तक पुलिस ने पूछताछ के नाम पर मोहन को हिरासत में थाने में बैठाये रखा। उसको छोड़ नहीं रहे थे। शगुन ने अधिवक्ता मनोज सौदाई के जरिये कोर्ट में गुहार की। मनोज ने बताया कि मोहन के पिता शुगन की ओर से उन्होंने न्यायालय में बेटे को अवैध हिरासत में बैठाने की अर्जी लगाई। पीठासीन अधिकारी ने आख्या तलब की तो, शुक्रवार को पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। अब मुठभेड़ में मोहन पकड़ा गया।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शवयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »