मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर दूर ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आठ ओवरलोड खनन वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक अन्य मालवाहक वाहन के विरुद्ध भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सभी नौ वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

अभियान में पुलिस अधीक्षक यातायात के सहयोग से सीओ ट्रैफिक रवींद्र प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक राकेश मेजर तथा खनन अधिकारी आशिष चिरौलिया भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग की ओर से कुल 8 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों और संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन संचालन करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि बार-बार ओवरलोडिंग करते हुए वाहन पकड़े जाते हैं तो ऐसे वाहनों को स्क्रैप कराए जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने संकेत दिए कि जनपद में आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »