सरदार आलम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग

खतौली। नई आबादी निवासी सरदार आलम हत्याकांड का खतौली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रहा है।

26 अगस्त को जलीम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कल्लू और उसके दो बेटे सरदार आलम को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद सोनू डॉ की दुकान के पास उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सरदार आलम को राहगीर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सालिम पुत्र सरताज उर्फ कल्लू और शाहजेब उर्फ जादू पुत्र सरताज उर्फ कल्लू, निवासी मोहल्ला काजियान, के रूप में हुई। सालिम की निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
पुलिस ने बताया था कि सालिम ने अपने भाई शाहजेब, शादाब, पिता सरताज उर्फ कल्लू और कथित साथी संदीप जाट के साथ मिलकर हमला करने की योजना बनाई। पुलिस पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा
Share This Article