मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तार

पुलिस ने किशोरी को मध्य प्रदेश से किया था बरामद, हिंदूवादी संगठनों ने लगातार किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मिमलाना गांव के प्रेम कांड में दलित परिवार की नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे गैर सम्प्रदाय के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी की जा चुकी थी। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस प्रकरण में हिंदूवादी संगठनों के द्वारा लगातार प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाये रखा गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को ग्राम मिमलाना निवासी सचिन ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही गैर सम्प्रदाय के युवक मुदस्सिर ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। कहा गया कि उसकी पुत्री छोटूराम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है और 5 दिसम्बर को वो घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 452/25 दर्ज किया गया। इस मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लगाई गईं। इसको लेकर स्वामी यशवीर के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बदामदगी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किए और एक दबाव बनाये रखा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद 16 दिसंबर 2025 को नाबालिग लड़की को पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। शहर कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त 19 वर्षीय मुदस्सिर पुत्र हसरत निवासी गांव मिमलाना को रुड़की रोड स्थित पीर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसको न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश कुमार शर्मा, सिपाही मनेंद्र कुमार, राहुल कुमार और हेमंत कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »