फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआर

गांव बझेड़ी में मस्जिद के इमाम को लेकर हुए विवाद में भिड़ गए थे दो पक्ष, एक पक्ष ने फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी में आपसी रंजिश और धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद ने बीते दिन गंभीर हिंसा का रूप ले लिया। मस्जिद में शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं और लाठी-डंडों से हमला किया। इस प्रकरण में अब पुलिस ने हमलावर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र नई मंडी के अंतर्गत ग्राम बझेड़ी में विगत दिवस दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नई मंडी और थाना नई मंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में फूलमियां पक्ष और हाजी मूसा पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सोमवार की शाम दोनों पक्षों के बीच मस्जिद के इमाम और पानी की टंकी के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने आपा खोते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित बच गए।

पीड़ित पक्ष की ओर से मोहम्मद अथहर पुत्र मूसा ने नई मंडी कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, मस्जिद में नमाज के दौरान फूलमियां और मोहम्मद हुसैन ने उनके लोगों के साथ अकारण ही गाली-गलौज शुरू की थी। ये लोग पुरानी रंजिश रखते हैं और विरोध करने पर धमकाते हुए मारपीट की गई। बाद में जब अथहर अपने पिता मूसा और चाचा मुनव्वर के साथ घर लौट रहे थे, तभी आरोपितों ने अवैध तमंचों और लाठी-डंडों से पीछा कर जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दी थीं। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घर में घुस आए और तमंचे की बट व डंडों से हमला किया। शोर सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर पीड़ितों की जान बच सकी। घटना में अथहर, मूसा और मुनव्वर को चोटें आईं। जाते समय आरोपितों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर नई मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपितों फूल मियां पुत्र अख्तर, मौहम्मद हुसैन पुत्र अख्तर, अर्शिाल पुत्र खुरशैद, याहया पुत्र फूल मियां और अब्दुल रहमान पुत्र अफजाल निवासीगण बझेडी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की आठ गंभीर धाराओंकृ191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 333 और 109(1)कृमें अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने शहीद आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलिसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्लवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »