खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

खतौली की वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पाठशाला के छह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अतिशय जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता सन्मति संस्कार संस्थान, कोटा (राजस्थान) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय “भक्ष्य एवं अभक्ष्य” रखा गया था। इस विषय के जरिए बच्चों ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि खान-पान से जुड़े संस्कार और जानकारी भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की।

इसे भी पढ़ें:  ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

प्रतियोगिता में अतिशय जैन, पुत्र पुलकित जैन, ने अनार का अभिनय किया। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने अनार के गुणों की जानकारी भी दी। उनके प्रदर्शन से निर्णायक मंडल प्रभावित हुआ और उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। इसके साथ ही उन्हें 750 रुपये की नगद राशि भी प्रदान की गई।

खतौली से स्तुति जैन, पुत्री शशांक जैन, और आन्या जैन, पुत्री सचिन जैन, ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों ने क्रमशः बैंगन और प्याज का अभिनय किया। संस्थान की ओर से दोनों को 300-300 रुपये की नगद राशि दी गई।

इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

इसी प्रतियोगिता में अरिकेत जैन, पुत्र श्री शशांक जैन, अर्श जैन, पुत्र श्री निशु जैन, और आरणा जैन, पुत्री श्री रिसभ जैन, ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए। इन तीनों बच्चों को 200-200 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

इन सभी विजेता बच्चों का सम्मान अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, खतौली की ओर से किया गया। सम्मान समारोह श्री दिगम्बर जैन मंदिर, पीसनो पाड़ा, खतौली में आयोजित हुआ। यहां फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  शादी के अगले दिन ही घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

सम्मान समारोह में हितेष जैन, कल्पेन्द्र जैन, अनन्त वीर्य जैन, विनय जैन, सम्यक जैन, कुलदीप जैन, राजकुमार जैन, मुकेश आढ़ती, नवीन जैन, राहुल जैन, मदन जैन, रजनी जैन, शिल्पी जैन, अंजू जैन, रीतू जैन, सरिता जैन, अंजलि जैन, संतोष जैन, सुमन जैन और मिथलेश जैन सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »