एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका को साकार करते हुए सोमवार को वार्षिक खेल-कूद दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी गतिविधियों, रोमांचक प्रतियोगिताओं और बच्चों की मुस्कान से पूरा विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। नन्हें बच्चों ने इस प्रतिस्पर्धा में खेल भावना के साथ ही जोश और अनुशासन का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक खेल-कूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अनुशासित कदमताल के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी शिक्षकों का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शानदार ड्रिल, मनोरंजक हुला हूप गतिविधियां तथा मंकी बनाना रेस, रोप रेस, लेमन स्पून, ग्लास बैलेंस, पुल द रिंग, थ्री लेग रेस और हर्डल रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन सभी खेलों में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें:  नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नर्सरी और केजी कक्षाओं के नन्हे प्रतिभागियों ने जैली फिश रेस, हुला हूप, बॉल पिक एंड ड्रॉप, रैबिट एंड कैरट रेस जैसी गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल और जोश का प्रदर्शन किया। बच्चों की मासूम मुस्कान और अभिभावकों की तालियों ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया।

वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा के अंत में ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी नानक हाउस के विद्यार्थियों ने अपने नाम की। टैगोर हाउस के खिलाड़ी रनरअप रहे, जबकि रामा और कृष्णा हाउस के खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऐसे आयोजनों के माध्यम से एम.जी. पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों को उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। खेल दिवस के आयोजन में प्राइमरी विंग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाखहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छापहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगीमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »