27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल मंडल में संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। उनके द्वारा सहारनपुर मंडल के जनपदों का दौरा करते हुए जनपद सहारनपुर एवं शामली में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुना और संगठन को बढ़ाने पर बल दिया गया।

मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ इस दौरे में शाामिल रहे समस्त पदाधिकारियों का जनपद सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी ने अपनी इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए अनेक मुद्दों पर आगामी 27 अप्रैल को लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है, जिसमें व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी परिपेक्ष में व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त मंडलों के प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से अवगत कराने हेतु ये दौरा कर बैठक आयोजित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी ने वाहनों की चाबी छीनी, बेरोजगार हो गये कर्मचारी

उन्होंने कहा कि लगातार जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो इसका खुलकर विरोध किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जीएसटी विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसी भी कीमत पर हम इंस्पेक्टर राज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडल के दौरे पर मुजफ्फरनगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर मंत्री विशाल शर्मा भी शामिल रहे। सहारनपुर में बैठक के दौरान सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर महामंत्री विजय मलिक, गौरव दुंग, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष विजन, नगर उपाध्यक्ष अनुपम जुनेजा, मनप्रीत सिंह, मयंक चौधरी, रजत गर्ग, संजय बंसल, दिवाकर, राजकुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, प्रेमचंद, नरेश शर्मा, मुनेश त्यागी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर

Read More »