बर्तन-भांड़े लेकर पहुंचे किसान, मैदान पर हुआ भण्डारा

मुजफ्फरनगर। भाकियू की महापंचायत में किसान अपने बर्तन-भांड़े लेकर जीआईसी के मैदान पर पहुंचे थे। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारी भी भोजन लेकर यहां आये। जीआईसी मैदान पर ही किसानों ने अपनी भट्टी चढ़ा दी थी और खाना बनाना शुरू कर दिया था। यहां पर दोपहर के समय आने वाले किसानों और ग्रामीणों के लिए संगठन के द्वारा भण्डार किया गया। दाल चावल खिलाये गये। मैदान पर ही पंगत में बैठकर किसानों ने भोजन किया और आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान पर ही डटने की बात कही।

डीएम और एसएसपी ने खुद संभाली कमान

मुजफ्फरनगर। भाकियू की महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन में पूरी तरह से हड़कम्प मचा रहा। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जीआईसी मैदान, महावीर चौक के साथ ही अन्य चौराहों पर पुलिस बल और यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात संभालने के लिए लगाया गया, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही यातायात भी ठप होकर रह गया। खुद डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह कानून व्यवस्था और सुरक्षा बंदोबस्त को संभालने के लिए भ्रमण करते हुए नजर आये। दोनों आला अफसरों ने सवेरे जीआईसी मैदान का भी निरीक्षण किया था।

इसे भी पढ़ें:  पीएनबी में बनी मैनेजर तो महिला ने बैंक को लगा दिया 40 लाख का चूना

ईंट निर्माता कल्याण समिति भी टिकैत के साथ

मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। इसमें सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया था। अगर इसमें भाकियू प्रवक्ता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे। ऐसे में कुछ लोगों की ओर से उनका विरोध करना समझ से परे है। हर देशवासी देशभक्त हैं , इसकी ना किसी को बताने की जरूरत है और ना ही इसका किसी को सर्टिफिकेट मांगना चाहिए। चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप के 84 गांवों के चौधरी के अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चौधरी राकेश टिकैत के साथ जो हुआ,आयोजकों को जिम्मेदारी लेते हुए इसकी निंदा करनी चाहिए। हमार संगठन पंचायत का समर्थन करता है।

महापंचायत के कारण शहर में शराब की दुकानें रहीं बंद

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत को देखते हुए इसमें उमड़ने वाली भीड़ के कारण ही शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के विशेष आदेशों के कारण शहर में देसी विदेशी शराब और बीयर की दुकानों को बंद कर दिया था। टाउनहाल में जन आक्रोश रैली में धक्का मुक्की और हमले का प्रयास होने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया था कि इसमें शामिल काफी लोगों ने शराब का सेवन किया हुआ था। जिन लोगों ने उनके साथ अभद्रता की, उनके मंुह से शराब की गंध आ रही थी। इसके बाद शनिवार को भाकियू की महापंचायत में भीड़ उमड़ी तो सुबह ही डीएम उमेश मिश्रा ने शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर शहरी क्षेत्र की देसी विदेशी शराब और बीयर की दुकानों को बंद कराया गया है, ताकि कोई विपरीत स्थिति पैदा न हो जाये।

इसे भी पढ़ें:  राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सिसौली में दिखा आक्रोश, बाजार रहा बंद

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हिंदूवादी संगठनों की जन आक्रोश रैली में किए गए अभद्र व्यवहार और हमले के प्रयास के विरोध में किसानों के साथ ही आम लोगों और व्यापारियों में भी आक्रोश पनपा नजर आया। मुख्यालय पर महापंचायत तो गांवों में प्रदर्शन होते रहे। भाकियू की राजधानी सिसौली भी पूरी तरह से टिकैत परिवार के साथ खड़ी नजर आई और इस हमले को लेकर शनिवार को सिसौली के बाजार बंद हैं।

शनिवार को सुबह भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ किसान भवन सिसौली में पहुंचे यहां पर उन्होंने स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया और फिर गांव में पैदल मार्च करते हुए वो कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी मैदान के लिए रवाना हुए। एक बड़ा काफिला उनके साथ चला। इसके साथ ही सिसौली का हर आम जन टिकैत परिवार के साथ खड़ा नजर आया। व्यापारियों और कस्बे के अन्य लोगों ने भाकियू प्रवक्ता को समर्थन दिया और पंचायत के लिए कूच में टिकैत के साथ रहे। कस्बे के व्यापारियों ने कहा कि टाउनहाल की जन आक्रोश यात्रा सबके लिए थी, तो फिर भी भाकियू प्रवक्ता का विरोध क्यों किया गया। यह सोची-समझी साजिश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी पूरी तरह भाकियू संगठन के साथ खड़े होंगे। व्यापारियों ने सिसौली का पूरा बाजार बंद रखा और रोष भी जताया।

इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियांवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः

Read More »