मनीष चौधरी ने उठाई कुत्तों-बंदरों की समस्या के खिलाफ आवाज

मुजफ्फरनगर। एक 76 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड चिकित्सक के द्वारा गले में तख्ती और हाथों में बैनर लेकर शिव चौक पर खड़े रहते हुए आवारा कुत्तों और खूंखार बंदरों के आतंक की समस्या को उठाये जाने पर भले ही जिले के जनप्रतिनिधि और अफसर नींद से नहीं जागे हों, लेकिन इस समस्या को लेकर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शहरवासियों की आवाज उठाते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से समाधान की मांग की है। उन्होंने अपनी टीम के साथ टाउनहाल पहुंचकर पालिकाध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया और एक सप्ताह में समस्या का निस्तारण नहीं होने पर लोगों के साथ भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

गुरूवार को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी जनता की प्रमुख समस्या को लेकर नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के कक्ष में पहुंचकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से मुलाकात करते हुए चेयरपर्सन के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर में व्याप्त आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक की समस्या को उठाते हुए निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों और खूंखार बन्दरों का आतंक/समस्या व्याप्त होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मौहल्ला प्रेमपुरी में इन पशुओं की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि बुजुर्ग लोगों के साथ ही महिलाओं और बच्चों में अपने घर में रहते हुए भी दहशत व्याप्त है। कई लोगों को ये पशु हमला करते हुए घायल कर रहे हैं और शर्मनाक बात यह है कि समस्या के प्रति सोते हुए प्रशासन को जगाने के लिए एक 76 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा को शिव चौक पर प्रदर्शन करना पड़ा। स्कूल आने जाने के लिए भी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उनके माता पिता और अभिभावकों में एक डर बना रहता है। बंदरों के आतंक के कारण लोग अपने मकानों की छतों पर जाने से भी डरते हैं। कई लोग बंदरों के झुण्ड के हमलों से घायल हुए हैं। उन्होंने एक विशेष कार्ययोजना बनाकर मौहल्ला प्रेमपुरी सहित सम्पूर्ण शहर में आवारा कुत्तों और खूंखार बन्दरों को पकड़ने का अभियान जल्द शुरू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर भी इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नगरपालिका प्रशासन के स्तर से नहीं की जाती है तो जनहित और शहरवासियों के हितों की सुरक्षा को लेकर मुझे शहर के लोगों के साथ आंदोलन शुरू करते हुए टाउनहाल में भूख हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कुत्तों और बंदरों के आतंक से पूरा शहर परेशान है। डॉ. ओमपाल के प्रदर्शन को देखकर सभी लोग शर्मशार भी हुए हैं और उनकी पहल सराहनीय है। आज हम यहां उनकी बात लेकर आये ईओ और चेयरपर्सन मौजूद नहीं मिली। हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने चेयरपर्सन के कार्यालय में संविधान रचियता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर न होने पर नाराजगी जताते हुए अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि यहां भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर मिलेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अभियान चलाकर काम शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केपी चौधरी, समाजसेवी फैजुर रहमान और रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  वक्फ संशोधन बिल-जमियत जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम को पुलिस ने भेजा नोटिस

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश

Read More »