12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। आठ थानेदारों का तबादला करने के एक दिन बाद ही एसएसपी अभिषेक सिंह ने चौकी प्रभारियों को भी ताश के पत्तों की तरह फेंटकर रख दिया है। एसएसपी ने 12 चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इनमें से छह चौकी प्रभारियों को चार्ज से हटाकर थानों में भेजा गया है। जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात 12 पुलिस चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगाओं का तबादला किया है। इनमें मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी ओमेन्द्र सिंह को एसएसआई तितावी, पुलिस लाइन से विनोद कुमार को चौकी प्रभारी मीरापुर दलपत, सिखेडा से रनवीर सिंह को शुक्रताल चौकी प्रभारी, मीरापुर से गुरूवचन सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी भोपा, देवपाल सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी से हटाकर थाना भोपा भेजा गया है। कोतवाली नगर से नितिन कुमार को चौकी प्रभारी जटवाडा ककरौली, पुलिस लाइन से दीपक कुमार को चौकी प्रभारी बायवाला बुढाना, बायवाला चौकी से इंचार्ज महेन्द्र सिंह को थाना भोपा, भौराकलां से सुमित कुमार को चौकी प्रभारी परासौली, बुढाना से विकास कुमार को चौकी प्रभारी उकावली, चौकी इंचार्ज भण्डूर से पवन कुमार को रोहाना चौकी इंचार्ज, सावटू चौकी इंचार्ज बाल कृष्ण को प्रभारी चौकी रामलीला टिल्ला, पुलिस लाइन से मोहित कुमार को चौकी प्रभारी सावटू भौराकला, प्रभारी चौकी गांधीनगर जितेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा पुरकाजी, पुलिस अधीक्षक नगर के वाचक ज्ञानेन्द्र सिरोही को प्रभारी चौकी भण्डूर, एसएसआई छपार ज्ञानेन्द्र नागर को प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड कोतवाली, शेरपुर थाना पुरकाजी चौकी प्रभारी रमेश चन्द को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियान

एसएसआई मन्सूरपुर शिवकुमार शर्मा को चौकी प्रभारी भूड खतौली, चौकी भूड से इंचार्ज संजय कुमार को पुलिस चौकी दधेडू, दरोगा ओंकारनाथ पाण्डेय को दधेडू चौकी से प्रभारी चौकी शेरपुर, थाना भोपा से कर्णवीर सिंह को प्रभारी चौकी लाडपुर, लाड़पुर चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह को एसएसआई छपार, प्रभारी फील्ड यूनिट रामकुमार को एसएसआई चरथावल, थाना मंसूरपुर से जबर सिंह को एसएसआई मंसूरपुर, शुक्रताल चौकी प्रभारी जयप्रकाश गौतम को थाना भोपा, पुलिस लाइन से महिला एसआई रेखा रानी को थाना शाहपुर, थाना भोपा से विपुल कुमार को महिला थाना, पुलिस लाइन से सुभाष यादव को एसएसआई थाना शाहपुर, एसएसआई शाहपुर नन्द किशोर को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर और मंसूरपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार को प्रभारी चौकी गांधीनगर नई मंडी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: राष्ट्र प्रेरणा स्थल से गमले चोरी, कार-स्कूटी से ले जाते दिखे लोग, FIR की तैयारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनावः डीएम ने खोला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरभाकियू

Read More »