देवबंद: पाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो की गीदड़ भभकी उसने 22 अप्रैल को कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद दी है। जिसमें उसने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो हम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़े होकर लड़ेंगे और हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में चाय नाश्ता करेंगे। इस पर बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दारुल उलूम देवबंद और पाकिस्तान के इस आतंकी का क्या रिश्ता है जो अपने बयानों में खुल्लम-खुल्ला दारुल उलूम देवबंद का नाम ले कर चाय नाश्ता करने की बात कर रहा है। विकास त्यागी ने मांग करते हुए कहा है की भारत सरकार को दारुल उलूम देवबंद और पाकिस्तान के इन आतंकियों की जांच करनी चाहिए और दारुल उलूम पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विकास त्यागी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के इस आतंकी के बयान के बाद दारुल उलूम देवबंद ने कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी इससे यह साबित होता है कि इसका रिश्ता जरूर दारुल उलूम के साथ है।

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें: राजू सैनी बने विशाल सैनी समिति के अध्यक्ष मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन देर





