किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

देवबंद। प्रतापगढ़ से देवबंद झाड़-फूंक कराने आ रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रतापगढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को ट्रेन से देवबंद झाड़-फूंक कराने के लिए आ रही थी। वह ट्रेन से गाजियाबाद पहुंची, जहां से उसे दूसरी ट्रेन पकड़कर देवबंद आना था। इस दौरान उसे एक युवक मिला और बहला फुसलाकर उसे अपने साथ देवबंद ले आया। पुलिस के मुताबिक उसने यहां झाड़-फूंक कराया और बाद में किशोरी को अपने साथ एक दोस्त के यहां ले गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसी की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया। जांच में जुटी पुलिस ने रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से जनपद शामली के थाना काजीवाला ग्राम नया बाजार निवासी बिट्टू और जनपद सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के ग्राम बलाचोर निवासी शिवा सैनी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *