MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

मुजफ्फरनगर। मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढा की दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गये। छत से पथराव भी किया गया। इसमें तीन युवक घायल हो गए जिनमें एक युवक की पंच लगने से नाक की हड्डी टूट गई। जिसे हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी मारूफ त्यागी ने हाल ही में एक नया मकान खरीदा है। मारूफ ने पुलिस को बताया कि वो शनिवार की रात उनका बेटा समीर अपने दोस्त आमिर, आलम और अफसर के साथ सौफे के शोरूम पंचायती स्कूल के समीप स्थित अपने नए मकान पर सफाई करने के लिए गया था। वहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और समीर व उसके दोस्तों पर हमला बोल दिया गया। इनको दौड़ाकर पीटा गया। एक युवक की पंच लगने के कारण नाक की हड्डी टूट गई। इस मामले में मारूफ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें तनवीर, शावेज, इंतजार और जावेद को नामजद कराया गया है। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक से मिले कृष्ण गोपाल


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *