मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनको मुजफ्फरनगर के गुड की सौगात भेंट की और जनपद में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा भी की।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजर


इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल के लखनऊ स्थित आवास पर उनके विभाग में नवनियुक्त प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने भी उनसे मुलाकात करते हुए विभागीय स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *