उमेश मलिक पर हमले का आरोपी सिसौली का मनोज बालियान गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। करीब तीन साल पहले सिसौली गांव में बुढ़ाना सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक का एक कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान घेराव कर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

जनपद मुजफ्फरनगर की भौराकलां पुलिस ने तीन साल पहले बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का घेराव करते हुए उनकी गाड़ी पर पथराव और काली स्याही फेंकने व गाड़ी के श्ीाशे तोड़ने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल सारा मामला भौराकला थाना क्षेत्र के सिसौली गांव का था, जहां पर एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक का घेराव करते हुए उनकी गाड़ी पर गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा स्याही फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था, वही जब स्थानीय पुलिस द्वारा उनको रोकने की कोशिश की गई तो वह उग्र गए और उन्होंने विधायक की गाड़ी पर पथराव करते हुए शीशे तोड़ दिए, जिसके चलते बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने भौराकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी बनाये गये सिसौली निवासी मनोज बालियान के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी वारंटी मनोज बालियान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्करी में दो शातिर महिलाओं सहित तीन दबोचेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हिंदू हितों पर सोई भाजपा सरकार को जगाने सड़कों

Read More »