नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, दो नामजद….पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिग मौसी और उसकी भांजी को अपने साथ ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर बुढाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले दो युवक पीड़िताओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़िताएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिनमें से एक भांजी है और दूसरी उसकी मौसी। घटना के बाद पीड़िताओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवारजन उन्हें लेकर सीधे बुढाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की गंभीर धाराओं और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी और बहन को क्षेत्र के दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के कुछ समय बाद जब दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं, तब उन्होंने घरवालों को आपबीती सुनाई। परिजन उन्हें लेकर तुरंत बुढाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 342, 506 तथा पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बुढाना थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी को न फैलाएं और यदि किसी को मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराए।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव कर्मयोगी संत थेः मास्टर विजय सिंह

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कार सवार बदमाशों ने दिनदहोड़ की हथियारों के बल पर लूटजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »