पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल सहरावत पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ क्षेत्र से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं चिकित्सक डाॅ. वीरपाल सहरावत के खिलाफ एक युवती ने छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर भोपा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शुकतीर्थ में आगामी 11 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है, और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार डाॅ. वीरपाल सहरावत मोरना क्षेत्र में निजी क्लिनिक संचालित करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उपचार के बहाने डाॅक्टर ने सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं को लांघते हुए अभद्र व्यवहार किया। युवती द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। भोपा थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने कावड़ शिविर में सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानितवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़कभाकियू

Read More »