BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का जिले में शुभारम्भ करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार करने को भाजपा ने जनता से सहयोग मांगा है। दस साल की पीएम मोदी की सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों और उपलब्धियों को लेकर भाजपा के लोग घर-घर जाने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान के दौरान सभी से सुझाव आमंत्रित किये जायंेगे। इसके लिए जिले में विधानसभावार सभाएं और सम्मेलन होंगे तो वहीं सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल और चौक-चौराहों पर पेटियां रखी जायेगी। इसमें कोई भी आम जन 2024 के भारत निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकता है।

गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 2014 से पूर्व का भारत कमजोर और पिछड़ा हुआ था। हमें अपनी बात लेकर अमेरिका के सामने खड़ा होना पड़ता था, किसी भी स्तर पर हम स्वयं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान और सम्मान बढ़ा है। आज का भारत बड़े बड़े निर्णय स्वयं ले रहा है। पुलवामा हमले में शहीदों की आन का बदला हो, अयोध्या का राम मंदिर निर्माण, सीएए पर संकल्प, जम्मू कश्मीर की स्वतंत्रता सभी फैसलों में भारत की शक्ति को दुनिया ने देखा है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था का रूतबा हासिल करने के लिए संकल्प लिया है। केन्द्र में दस साल और यूपी में सात साल का भाजपा का स्वर्णिम कार्यकाल चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप


देश और प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहे हैं। इन दस वर्ष में पिछले 60 साल की सरकारों से भी 60 प्रतिशत ज्यादा काम भाजपा ने करके दिखाया है। हर वर्ग के लिए काम हुआ है, पहले भारत में अन्न बचाने के लिए एक दिन का उपवास रखा जाता था, अब देश के करीब 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अन्न सरकार दे रही है। ये साबित करता है कि पहले अन्न की कालाबाजारी हो रही थी, देश की जनता के अधिकार को लूटा जा रहा था। किसानों के हितों के लिए महिलाओं के सम्मान में अनेक बड़े फैसले पीएम मोदी ने लिये। अब 2024 में हमारी सरकार का क्या संकल्प हो, देश के लिए क्या बेहतर किया जाये, इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंच रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहल पर देशव्यापी विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसका आज यहां शुभारंभ हुआ है।

जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने बताया कि जनपद में 2024 का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा द्वारा आम जनमानस से सुझाव आमंत्रित किये हैं। हम शिक्षाविदों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों के बीच पहुंचेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पेटियां रखी जायेंगी, जिसमें लोग अपने सुझाव डाल सकते हैं। 15 मार्च तक कार्यकर्ता भी बूथ स्तर तक अभियान चलायेंगे। एकत्रित सुझावों को राष्ट्रीय कार्यालय भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि 2019 के 97 प्रतिशत संकल्प पत्र को भाजपा ने पूर्ण किया है। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल, सह संयोजक कांति राठी, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी, पवन अरोरा, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *