शादी समारोह में विवाद को लेकर स्वामी यशवीर ने दी चेतावनी

योग साधना आश्रम बघरा में बैठक के बाद किया ऐलान, एसएसपी से शीघ्र कार्रवाई की अपील

मुजफ्फरनगर। योग साधना आश्रम, बघरा के पीठाधीश्वरी स्वामी यशवीर ने तितावी थाना क्षेत्र के गांव लडवा में हुई मारपीट की घटना को लेकर 3 जुलाई को हिन्दू पंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। आश्रम में आयोजित बैठक के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में उन्होंने घटना के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

स्वामी यशवीर ने दावा किया कि 19 जून को गांव लडवा में कश्यप समाज के एक विवाह समारोह के दौरान विवाद के बाद कुछ लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। उनका आरोप है कि घटना में कई लोग घायल हुए तथा पीड़ित पक्ष के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्वामी यशवीर के अनुसार, 19 जून को गांव लडवा में आयोजित विवाह समारोह में धोलरा गांव से भी लोग शामिल होने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

इसी दौरान किसी बात को लेकर धोलरा और लडवा के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया। उनका आरोप है कि शाम के समय जब धोलरा निवासी अपने गांव लौट रहे थे, तभी उन पर लोहे की सरिया सहित अन्य हथियारों से हमला किया गया, जिसमें कश्यप और पाल समाज के कई लोग घायल हो गए। उन्होंने दावा किया कि एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिस पर छह टांके लगाए गए।

इसे भी पढ़ें:  कम्पनी बाग से पेड़ काटने के मामले में कार्यवाही की मांग

स्वामी यशवीर ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए तथा एक दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले को उठाने के बाद तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान संजय वर्मा से मामले का संज्ञान लेकर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 3 जुलाई तक सभी आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उसी दिन दोपहर तीन बजे गांव लडवा में आरोपितों की बस्ती के बाहर हिन्दू पंचायत आयोजित की जाएगी। स्वामी यशवीर ने विभिन्न हिन्दू संगठनों, समाज के लोगों तथा महिलाओं से बड़ी संख्या में पंचायत में शामिल होने का आह्वान भी किया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

Also Read This

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Read More »

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »