रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

फाउंडेशन ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और आम जनता से सहयोग की अपील की है। संस्था का कहना है कि यदि प्रशासन भूमि और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग करे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सड़कों पर भटक रहे बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या और उनकी सुरक्षा को लेकर अर्जुन फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन ने रोड साइड एनीमल, विशेष रूप से स्ट्रीट डॉग के लिए सुरक्षित शैल्टर (आश्रय स्थल) बनाने की घोषणा की है। इस परियोजना के माध्यम से घायल, बीमार और असहाय पशुओं को उपचार, भोजन और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एनजीओ अर्जुन फाउंडेशन ने पशु प्रेमियों, समाजसेवियों के साथ साथ प्रशासन और पब्लिक से आर्थिक, सामाजिक और सरकारी सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है।
अर्जुन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप अरोरा ने एनजीओ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ रविवार को गांधी कालोनी लिंक रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में बेसहारा कुत्ते, गाय, बन्दर और अन्य पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं, मौसम की मार और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार भूख-प्यास के कारण उनकी हालत और भी दयनीय हो जाती है। इन जानवरों को जीवन की सुरक्षा देने के लिए हमारा एनजीओ लगातार चार वर्षों से सामाजिक तालमेल बनाते हुए पशु और मानव के बीच एक प्रेम का रिश्ता जोड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में फाउंडेशन ने अब जनपद में एक रोड साइड एनीमल शैल्टर निर्माण का निर्णय लिया और सरकार की एनीमल बर्थ कंट्रोल गाइड लाइन 2023 के अनुसार ही इस एबीसी सेंटर का निर्माण कराने का प्रयास शुरू किया गया। इससे न केवल पशुओं को राहत मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
फाउंडेशन के अनुसार प्रस्तावित शैल्टर में पशुओं के लिए प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, भोजन-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ ठंड और गर्मी से बचाव और बर्थ कंट्रोल के लिए नसबंदी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके अलावा, स्वस्थ होने के बाद कुछ पशुओं को गोद दिलाने (एडॉप्शन) की व्यवस्था भी की जाएगी। अर्जुन फाउंडेशन ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और आम जनता से सहयोग की अपील की है। संस्था का कहना है कि यदि प्रशासन भूमि और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग करे तथा नागरिक दान और स्वयंसेवा के माध्यम से आगे आएं, तो यह परियोजना जल्द साकार रूप ले सकती है।
डॉ. संदीप ने बताया कि फाउंडेशन अभी तक सामाजिक सहयोग और अपने व्यक्तिगत आर्थिक फंड से ही रोड साइड एनीमल के जीवन को बचाने का काम कर रही है। नोएडा, मेरठ और बिजनौर के एबीसी सेंटर में 100 से ज्यारा स्ट्रीट डॉग्स को भेजकर उनकी नसबंदी कराई। शहर में हमारी टीम के लोग इनको भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन करा रहे है। इसके लिए टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ता है। मुनीम कालोनी में एक मकान किराये पर रहकर एनजीओ ने एक अस्थाई शैल्टर बनाया हुआ है। डॉ. संदीप ने कि यदि शैल्टर बनाने में हम सफल हुए तो यह कदम न केवल मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करेगा, बल्कि मानव और पशुओं के बीच एक संवेदनशील रिश्ता कायम होगा। कहा कि बेसहारा पशुओं की सेवा केवल संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और मूक प्राणियों के जीवन को सुरक्षित व सम्मानजनक बनाने में योगदान दें। इस दौरान अर्जुन फाउंडेशन के सचिव मोहित त्यागी, कोषाध्यक्ष सावन महेन्द्रा, सारिका गोयल, अनाया और आकांक्षा आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से होमवर्क भेजने पर रोक

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »