मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। इससे हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने लोगों को समझाया, लेकिन कार्यवाही के लिए लोग अड़े रहे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद अस्पताल को सील कर दिया। चिकित्सक और अन्य स्टाफ वहां से फरार हो चुका था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार, नवजात को उपचार के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्चे की मृत्यु हुई। जैसे ही मौत की सूचना मिली, बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त हिंदू महासभा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के समर्थन में विरोध जताया। सभी ने अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना दिया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, 'लेडी सिंघम' श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

स्थिति बिगड़ती देख सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। हालांकि, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्राथमिक जांच में केंद्र के संचालन में अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य केंद्र को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र संचालक को नोटिस जारी करते हुए विस्तृत जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

परिवार का पहला ही बच्चा था नवजात, राता दो बजे मिली सूचना

नवजात मृतक बच्चे की बुआ रूकैया ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब तीन दिन पहले उनकी भाभी को डिलीवरी के लिए आशा के कहने पर यहां पर भर्ती कराया गया था। नॉर्मल डिलीवरी हुई, ये डिलीवरी डॉ. मोईन ने एक महिला के सहयोग से की। बच्चा भी जन्म के बाद ठीक था, लेकिन चिकित्सक ने कहा कि बच्चे को ठीक रखने के लिए एक दिन आईसीयू में निगरानी में रखना होगाा, कुछ जांच करानी होगी। बच्चे की ब्लड और सीटी स्कैन जांच चिकित्सक के कहने पर कराई गई जो नॉर्मल थी, फिर भी तीन दिन तक बच्चे को आईसीयू में रखा गया, हम बच्चे को मांगते रहे, लेकिन नहीं दिया गया।

अब रात दो बजे अस्पताल से फोन किया गया कि बच्चा गंभीर हालत में है उसको अस्पताल से रैफर किया जा रहा है। रात से ही हम यहां पर हैं, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। बच्चे का शव हमें सौंप दिया गया। हमें फैसला नहीं इंसाफ चाहिए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये। यहां पहुंचे अंतराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के देशराज चौहान ने कहा कि हमने संयुक्त हिंदू महासभा के नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व में ऐसे अवैध अस्पतालों के खिलाफ मुहिम चला रखी है, लेकिन कोई भी कार्यवाही सीएमओ की ओर से नहीं की जा रही है, इस अस्तपाल पर भी दो बार सील लग चुकी है, लेकिन फिर खुल जाती है, आशा के साथ ऐसे फर्जी अस्पतालों की गठजोड चलती है, यहां भी एक आशा ही इस परिवार को लेकर आई थी, भर्ती पर उनको कमीशन दिया जाता है। एसएचओ आशुतोष ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि चिकित्सकीय लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS मेंहादसे में चार लोगों की मौके

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकीहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »