बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाह

स्वामी यशवीर महाराज ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस ने मध्य प्रदेश में बरामद की लड़की, आरोपी भी दबोचा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के मुस्लिम युवक से कथित निकाह के मामले ने क्षेत्र का माहौल गर्मा दिया है। परिजनों की शिकायत और सामाजिक संगठनों की सक्रियता के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए युवती को मध्य प्रदेश के जबलपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी युवक शादाब और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सखावतपुर में एक दलित परिवार की नाबालिग पुत्री के गायब होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को गांव के ही मुस्लिम युवक शादाब ने बहला-फुसलाकर भगा लिया और उससे जबरन निकाह कर लिया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी होने पर मामला तूल पकड़ गया। इसी बीच योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना की निंदा की और इसे लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तेज कर दी।
रविवार रात बुढ़ाना पुलिस की दो टीमों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शादाब पहले से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वादी राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की। युवती को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी शादाब और उसके एक साथी की संलिप्तता प्राथमिक जांच में सामने आई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने युवती को नाबालिग बताया है। युवती के भी बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। युवती की बरामदगी होने के कारण क्षेत्र में तनाव भी टल गया है। पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय है आरोपी, करता है राजनीति
मुजफ्फरनगर। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शादाब सोशल मीडिया पर शादाब ठाकुर नाम से सक्रिय रहता है और खुद को डॉक्टर बताता है। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थानीय पदाधिकारी भी बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने उसके सोशल मीडिया खातों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती को फुसलाने में किसी और की भूमिका थी या नहीं। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यह घटना सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने वाली है और इस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण और निकाह करवाने वाले मौलवी की भी जांच की मांग की है। स्वामी ने कहा कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सपा और कांग्रेस सहित भारत का विपक्ष दोगला और गद्दारः विक्रम सैनी

बुढ़ाना क्षेत्र में लव जिहाद का सिंडीकेट काम कर रहाः स्वामी यशवीर

बुढ़ाना क्षेत्र के गंाव गढ़ी सखावतपुर में दलित युवती को गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा भगाकर ले जाने और उसका धर्मान्तरण कराकर निकाह करने के आरोपों के बीच स्वामी यशवीर की सक्रियता ने पुलिस पर दबाव बनाया। स्वामी यशवीर का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कोई सिंडिकेट ही है और खास तौर पर बुढाना में लव जिहाद को लेकर काम कर रहा है।

उनका कहना है कि मेरी जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के हुसैनपुर से दलित लड़की को मुस्लिम समाज का लड़का ले गया था, उसे पंजाब से बरामद किया गया। बुढ़ाना के मंदवाड़ा से कश्यप समाज की लड़की को मुस्लिम समाज का लड़का ले गया था, उसे केरल से पुलिस ने बरामद किया और अब गढ़ी सखावत पुर से दलित समाज की लड़की के साथ मुस्लिम लड़का जबलपुर मध्य प्रदेश से बरामद किया गया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इन मामलों की गहरी जांच कराये जाने की भी मांग की है। इन तीनों ही मामलों में पुलिस की सक्रियता और खासतौर से उप निरीक्षक ललित कसाना की कार्यप्रणाली को भी सराहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर

Read More »