सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व में दिये गये मांग पत्र पर कोई भी निर्णय नहीं लेने और एडीएम प्रशासन को नगर स्वास्थ्य अधिकारी भ्रमित करने के लिए गलत सूचना प्रेषित करने पर रोष जताते हुए महासंघ ने पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल कराये जाने की चेतावनी भी दी है।

सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सोमवार को सफाई कर्मी और वाल्मीकि समाज के लोग टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील नहीं है। चमन लाल ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि पूर्व में उनके संगठन की ओर से ही सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर 17 सूत्री मांग पत्र 15 मई को सौंपा गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन को भी एक मांग पत्र दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऐसा रहा मुजफ्फरनगर जिले के दस नगरों का हाल

इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल द्वारा भेजे गये जवाब से महासंघ संतुष्ट नहीं है। इसके लिए 26 मई को पुनः पत्र दिया गया। महासंघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि 9 जून तक उक्त सभी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन वार्ता नहीं करता है तो इसके बाद विवश होकर महासंघ पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल और प्रदर्शन आदि निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुख्य रूप से चमनलाल ढिंगान, सागर वाल्मीकि, देवी प्रसाद, सूरज कुमार, प्रवीण मचल, पालेराम, बिल्लू, नंद किशोर, सफाई नायक दीपक, दिलनवाज, काजल सौदाई, राकेश ढिंगान, रजनीश, वेदू भगत, दीपक झा, कुमार गौरव, रमेश वेद, राहुल कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  राजकीय पुस्तकालय परिसर आर ओ वाटर कूलर का लोकार्पण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *