एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल मैदान में भगवा सैलाब के बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की पगड़ी उलछने के बाद बनी गरमाहट को जन आक्रोश और किसान क्रोध के बीच अब थामने में पुलिस प्रशासन ने सफलता हासिल की। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूमिका भी सराहनीय रही है। वो लगातार भाकियू शीर्ष नेतृत्व के साथ ही सपा और रालोद के बड़े नेताओं के सम्पर्क में रहकर मामले को संभालने में जुटे रहे तो वहीं आला अफसरों को भी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अब मामला निपट चुका है, एक दूसरे से लड़ने के बजाये आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के सामूहिक रूप से मुट्ठी बांधकर देश के साथ खड़े हो जायें ताकि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाये।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रविवार सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर टाउनहाल प्रकरण को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि टाउनहाल पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए लोग एकत्र हुए थे, वहां पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे, लोगों में पहलगाम को लेकर आक्रोश बना हुआ था, ऐसे में स्वाभाविक रूप से कुछ लोगों ने राकेश टिकैत को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जो वहां पर नहीं होने चाहिए थी। इसके बाद जिले में एक नाराजगी व्यक्त करने के लिए भाकियू ने भी बड़ा कार्यक्रम जीआईसी मैदान में किया है।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

कपिल देव ने कहा कि ऐसे में सिर्फ मैं यही कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई हमारी आपस की नहीं है और न ही समाज में एक दूसरे के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। जीआईसी मैदान पर सभी लोग आये और अपनी अपनी कही है। अब इस प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है और इसमें न किसी की हार हुई और न ही कोई जीता है। आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं और पाकिस्तान की निंदा हर कोई व्यक्ति कर रहा है। भाकियू की रैली में भी आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने के संकल्प लिया गया और इसका समापन हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

मंत्री कपिल देव ने कहा कि टाउनहाल की घटना होने के बाद से ही वो लगातार मामले को संभालने और माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्पर्क में बने हुए थे। उनको निर्देश दिए गये थे कि कानून व्यवस्था को संभाला जाये। मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद विधायक राजपाल बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से भी फोन पर बातचीत की, ताकि माहौल में बनी गरमाहट को नियंत्रित करने का प्रयास किया, मेरा प्रयास रहा था कि आपस में एक दूसरे से लड़ने के बजाये हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ाई में साथ खड़े नजर आये। मेरा प्रयास यही था कि भाकियू की महापंचायत में ऐसी कोई भी बात न हो, जिससे माहौल और खराब होने की संभावना बने, क्योंकि आज सोशल मीडिया का जमाना है और हमारी कोई भी बात, तेजी से गहरा असर करती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखा

टिकैत बंधुओं का किया समर्थन, एकजुटता का दिया संदेश

मंत्री कपिल देव ने राकेश टिकैत और नरेश टिकैत का समर्थन करते हुए कहा कि वे वरिष्ठ किसान नेता हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी बात को लेकर हमारे एक दूसरे से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मर्यादित तरीके से व्यक्त करना चाहिए। समाज की एकता और अखंडता के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। देश पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में एकजुटता जरूरी है। मंत्री ने सभी पक्षों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »