बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेट

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने किया ऐलान-भाजपा कार्यालय पर करेंगे हवन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। यह प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 वर्षों से संविदा कर्मचारी विकास कुमार त्यागी की संविदा समाप्त करने के विरोध में हुआ। मांगेराम त्यागी ने ऐलान किया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस आंदोलन के लिए अब पीड़ित परिवार को साथ लेकर भाजपा कायार्पलय पर हवन भी किया जयेगा।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त हुआ प्रशासन, एसपी ने बैठक कर दिए सख्त निर्देश

बीएसए कार्यालय में करीब 15 साल से जिला समन्वयक मिड डे मील के पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत विकास त्यागी को बीएसए संदीप कुमार द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार आंदोलन और प्रदर्शन तथा आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

सोमवार को मांगेराम त्यागी ने पीड़ित विकास त्यागी और समाज के अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहंुचकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 25 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर हवन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मांगेराम ज्ञत्यागी ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार अपने कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं और गलत काम करने वालों की रेट लिस्ट जारी की हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक कर्मचारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक और बीएसए के बीच हॉट-टॉक का वीडियो वायरल हुआ था। अब बीएसए के निशाने पर विकास त्यागी हैं। मांगेराम त्यागी ने मांग की है कि संविदा कर्मचारी विकास त्यागी को जल्द से जल्द नौकरी पर बहाल किया जाए और उन पर लगाए गए सभी आरोप वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में अधिकारियों का यही रवैया रहा तो मुजफ्फरनगर में मंत्री की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद नवीन मंडी समिति छापेमारी से हड़कंप

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायलहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर वैश्य समाज में बढ़ा विवादहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्पमंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »