मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

तितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के जरिए हो रही अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी में शामिल आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। बताया गया कि तितावी थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर खुर्द (तीरपड़ी) से जागाहेड़ी जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कराकर हार-जीत की बाजी लगवा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पवन चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

पुलिस की अचानक कार्रवाई से सट्टेबाजों में अफरा-तफरी मच गई और सभी आरोपी अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुल 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा कब्जे में लेकर थाना तितावी में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि इस संबंध में थाना तितावी पर धारा 13 जी जुआ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान वाहनों के पंजीकरण के आधार पर की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टेबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने शहीद आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने शहीद आंदोलनकारियों

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिकहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »