आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

यूपीपीसीएस में युवाओं की सफलता से जनपद का बढ़ा मान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी प्रतिभाओं को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल बसंत विहार क्षेत्र स्थित आकाश कुमार पाल के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्हें यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिठाई खिलाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

इसे भी पढ़ें:  सत्संग भवन में कथा सुनने गई बुजुर्ग महिला के गले से चैन झपटी

इसके उपरांत उन्होंने ए-टू-जेड कॉलोनी निवासी पवन त्यागी की सुपुत्री कु. आंचल त्यागी के निवास पर पहुँचकर उन्हें पीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दोनों सफल अभ्यर्थियों के परिजनों के चेहरे गर्व एवं प्रसन्नता से खिल उठे तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से कहां गायब हो गये आठ कैमरे

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज एवं जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आकाश कुमार पाल एवं कु. आंचल त्यागी जैसे प्रतिभाशाली युवा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विशेष रूप से कु. आंचल त्यागी की सफलता नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

मंत्री कपिल देव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर भाजपा नेता देशबंधु तोमर, मण्डल अध्यक्ष नन्द किशोर पाल, हरेंद्र पाल, पिंटू त्यागी, बिल्लू पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सत्संग भवन में कथा सुनने गई बुजुर्ग महिला के गले से चैन झपटीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »