मुजफ्फरनगर-बल्ली लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं

चरथावल कस्बे के मोहल्ला चौहट्टे में भी दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में सड़क पर बल्ली लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस संघर्ष में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग सड़क पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मचा और पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क पर एक पक्ष द्वारा ठेले वालों के लिए बल्ली लगाई जा रही थी, जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन जल्द ही मामला बिगड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं। लाठी-डंडों और हाथापाई में कई लोग घायल हो गए। हालांकि गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस विवाद में इलाके के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरमान के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने उसकी मौजूदगी से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अरमान मौके पर नहीं था, लेकिन जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया दस्ता हालात काबू में करने में जुट गया। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इसी दिन चरथावल कस्बे के मोहल्ला चौहट्टे में भी दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चरथावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से तबाही का मंजरः नंगला राई में नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्नवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टशनबाजी में पांच बहनों के इकलौते भाई की नृशंस

Read More »