सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

देहरादून रोड पर दीपावली के दिन हुआ हादसा, देहरादून में हेयर सैलून का काम करता था मृतक

सहारनपुर। जनपद के देहरादून रोड पर बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव छजपुरा निवासी सुंदर सिंह 27 पुत्र जय सिंह देहरादून में हेयर सैलून का काम करता था। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के राणा स्टील तिराहे पर देहरादून जाने के लिए बस में चढ़ने का प्रयास करने तो पैर फिसलने से वह बस से गिर पड़ा तभी सहारनपुर की तरफ से आ रहे खनन भरे डंपर ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए कुछ ही देर में स्वजन, ग्रामीण व भीम आर्मी कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए तथा दून हाइवे पर जाम लगा दिया। स्वजन का कहना था कि मृतक के चार बच्चे हैं उनको मुआवजा और इंसाफ मिलना चाहिए।
जाम की सूचना पर एसडीएम सदर सुबोध कुमार, सीओ सदर प्रिया यादव, सीओ मुनीश ने स्वजन बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। शव को पुलिस ने पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर एसओ गागलहेडी प्रवेश शर्मा, एसओ फतेहपुर विनय शर्मा, थाना जनकपुरी, परविंदर पाल, थाना कुतुबशेर, महिला थाना भारी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे। एसओ प्रवेश शर्मा का कहना है कि डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से ज्यादा घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से

Read More »