बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद, ग्राम प्रधान हिरासत में; थाने पर ग्रामीणों और किसान संगठनों का धरना

जेई से मारपीट का आरोप, प्रधान समर्थकों ने कार्रवाई का किया विरोध; समाचार लिखे जाने तक धरना जारी

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली के दौरान विवाद खड़ा हो गया। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अपनी टीम के साथ बकाया बिल की वसूली के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान ग्राम प्रधान शौकत अली तथा उनके समर्थकों ने कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट कर दी।

 

इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित तीन जिलों के तीर्थयात्री सकुशल लौटे

घटना की सूचना मिलने पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान शौकत अली को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ग्राम प्रधान को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंसूरपुर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रधान को रिहा करने की मांग को लेकर थाने परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप

 

धरने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) तथा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य सलीम ने भी धरनारत ग्रामीणों का समर्थन किया।

 

धरनारत लोगों ने मांग की कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए तथा ग्राम प्रधान शौकत अली को तत्काल रिहा किया जाए। इस मांग को लेकर देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा।

इसे भी पढ़ें:  पीपलशाह में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, पानी में खड़े होकर भाकियू नेता ने किया प्रदर्शन

 

धरने में भारतीय किसान यूनियन के धीरज पहलवान, संजीव राठी, रंधौल राठी, कपिल बालियान, मोनू प्रधान, युसुफ पहलवान, अशोक प्रधान, इसरार, अशोक प्रधान दूधाहेड़ी, जसवीर राठी, अब्दुल्ला (ग्राम अध्यक्ष, पुरबालियान), विक्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article