रतनपुरी में मुठभेडः तीन शातिर गौकश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

ईख के खेत में छिपकर गौकशी की तैयारी कर रहे थे छह आरोपी, चकमा देकर तीन हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। टीम को एक जीवित बछड़ा, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण भी मिले हैं।

सीओ यतेन्द्र सिंह नागर ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र की टीम चौकी कल्याणपुर के पास खतौलीदृबुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम टोडा से भनवाड़ा रोड पर ईख के खेत में कुछ लोग गौकशी की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताये गए स्थान पर पहुंची, जहां कुछ संदिग्ध लोग एक गोवंश को बांधकर उसका कटान करने की तैयारी करते पाए गए। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, उनमें से एक ने जानलेवा फायर किया। इसके बाद आरोपी भागकर ईख के खेतों में छिप गए। पुलिस ने खेत को घेरकर कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन कोई असर न होने पर जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान राशिद उर्फ रहीस पुत्र रईस के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid02fjo1MQAygZJbT3oesiZVp9BL3AdN4bd9MkLHfZTWqQJjvqabrYFjBqChX1oTAs4dl

पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियोंकृमेहराज पुत्र लियाकत और नदीमकृपुत्र रमन्नक को भी गिरफ्तार किया, जबकि उनके तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। तीनों पकड़े गये गौकश गांव रियावली नंगला के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक जीवित बछड़ा, दो छुरियां और गौकशी के अन्य उपकरण मिले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। इनमें राशिद पर तीन और मेहराज एवं नदीम पर दो दो मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। गौकशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ राकेश कुमार, उपनिरीक्षक अजय सोलकी, शैलेन्द्र कुमार, मांगेराम कर्दम और अजय यादव, कांस्टेबल नवीन, गजेन्द्र मावी, प्रशांत चौधरी और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली श्रावणी मेले के ठेके में अनियमितताओं का आरोप, सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामदशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली श्रावणी मेले के ठेके में अनियमितताओं का आरोप, सभासद ने एसडीएम को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल बना नेत्र रोगियों के कल्याण का माध्यममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान

Read More »