गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

बेंगलुरू वेयर हाउस पहुंचने पर हुआ वारदात का पर्दाफाश, कोरियर कंपनी के दो कर्मियों सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। अमेजन के पार्सल से तीन लोगों ने मिलकर 5.27 लाख रुपये के सोने के सिक्के चोरी कर लिये। बेंगलुरु में वापस किए गए पार्सल की जांच के बाद शातिराना अंदाज में की गई इस चोरी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद एमएस वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु स्थित अमेजन कंपनी के मुख्यालय से नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी लोकेश, आशुतोष और नीलम के नाम से 30 और 31 जनवरी को पांच प्रीपेड पार्सल भेजे गए थे, इनके अंदर सोने के सिक्के थे। इन पार्सल को जानसठ रोड स्थित ब्लू कार्ड कोरियर कंपनी को भेजा गया, जिसको पार्टी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। ब्लू कार्ड कोरियर के कर्मचारी केशव पाल और जानू पाल को पार्सल दिए गए और वो पार्टी तक पहंुचाने के लिए निक गए थे। पार्सल लेने वाले युवक लोकेश से सम्पर्क किया गया तो लोकेश ने फोन कर कर्मियों को पार्सल डिलीवरी के लिए टिकैत चौक पर बुलाया था। यहां पर दोनों कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपये देकर पांचों पार्सल लोकेश द्वारा ले लिए गए थे और 10 मिनट दोनों कर्मियों को वहीं पर रुकने के लिए कहा गया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2025 संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बताया गया कि इसके बाद लोकेश ने दोनों कर्मियों को अमेजन के सभी पांचों पार्सल लौटा दिए। इसके बाद रिफ्यूजल पार्सल अमेजन के बेंगलुरु स्थित वेयर हाउस पहुंचे तो पार्सल के अंदर खाली बाक्स निकले। इनके अंदर रखे सोने के सिक्के गायब थे। अमेजन में हड़कम्प मच गया, आरोप लगाया गया कि लोकेश ने कोरियर कंपनी के कर्मियों जानू पाल और केशव पाल के साथ मिलकर अमेजन कंपनी से 5 लाख 27 हजार 127 रुपये की ठगी करते हुए सोने के सिक्के हड़प लिए हैं। इस मामले को लेकर ब्लू कार्ड कोरियर को मैन पावर आपूर्ति करने वाली संस्था एमएस वाटर मेलन के सुपरवाइजर विनोद पाल पुत्र रोहताश पाल निवासी दीपक कालोनी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद ने गुरुवार को लोकेश, केशव और जानू के खिलाफ सोने के सिक्के हड़प लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। नई मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318-4, 303-2 और 61-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी

लोकेश ने बनाया था शातिराना लूट का पूरा प्लान

मुजफ्फरनगर में ब्ल डार्ट कोरियर कंपनी के दो कर्मियों के साथ मिलकर गांधी कालोनी निवासी शातिर लोकेश ने अमेजन के साथ बड़ी लूट का पूरा प्लान बनाया था। इसके लिए लोकेश ने पहले ब्लू डार्ट के दोनों कर्मियों केशव पाल और जानू पाल से जान पहचान बढ़ाई और फिर उनके साथ दोस्ती करते हुए ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के कामकाज की पूरी जानकारी ली। मैन पॉवर आपूर्ति कर्ता कंपनी एमएस वाटर मेलन के सुपरवाईजर दीपक पाल ने नई मंडी थाने में दी तहरीर में ऐसी ही साजिश का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमा

दीपक के अनुसार लोकेश ने गांधी कालोनी निवासी आशुतोष और नीलम के साथ मिलकर अमेजन से पांच सोने के सिक्के बुक किए थे। इससे पहले कि कोरियर कंपनी निर्धारित पते पर इनकी डिलीवरी करती लोकेश ने केशव पाल और जानू पाल को टिकैत चौक पर फोन कर बुला लिया, यहां पर पांच में तीन पार्सल को रिफ्यूज करते हुए सोने के सिक्के निकालकर पांचों पार्सल वापस कर दिये। दोनों कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंपनी को नहीं दी और पार्सल वापस अमेजन को भेज दिये गये। दीपक के अनुसार शातिर लोकेश काफी दिनों से केशव और जानू के सम्पर्क में था। इसने दोनों कर्मियों को लालच देकर अपने साथ मिलाया और अमेजन के सोने के सिक्के हड़पकर ये ठगी की। लोकेश काफी दिनों से केशव और जानू के साथ मिलकर कंपनी के कार्यालय की वास्तुस्थिति जानने के भी प्रयास में लगा रहा था।

Also Read This

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शनपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर

Read More »