50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिव

मामले में दो अलग-अलग अर्जियां कोर्ट में दाखिल की गई थीं। एक अर्जी शिवम की ओर से थी, जिसमें कार से हादसा न होने और भीड़ द्वारा वाहन का शीशा तोड़े जाने की बात कही गई थी। दूसरी अर्जी कथित ड्राइवर मोहन एम. की थी, जिसने खुद को घटना के समय चालक बताया और सरेंडर की इच्छा जताई।
हालांकि, ग्वालटोली पुलिस की रिपोर्ट में मोहन का नाम जांच में सामने नहीं आया। इस आधार पर एसीजेएम कोर्ट ने सरेंडर अर्जी खारिज कर दी।

इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर वैश्य समाज में बढ़ा विवाद

पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि डीएल 11 सीएफ 4018 नंबर की लैंबॉर्गिनी से अपराध कारित हुआ है और चालक के रूप में शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है। अदालत ने शिवम को वाहन से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही थाना प्रभारी को कार का परीक्षण कर 13 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल

इस बीच, वादी मोहम्मद तौफीक ने कोर्ट में एक समझौता पत्र भी दाखिल किया है। उनका कहना है कि हादसे में पैर में चोट आई थी, जिसका इलाज हो चुका है और अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। तौफीक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिव उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »