मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता से आईफोन लूट का खुलासाः दो गिरफ्तार, एक शातिर हुआ फरार

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अमजद की मृत्यु हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम कार्बाइन, एक पिस्टल, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बड़ी मात्रा में कारतूस, लूट से जुड़े दस्तावेज, आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं और बुलेट-प्रूफ जैकेट पर भी गोली के प्रभाव के चिन्ह पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  अभागी मुस्कान-पहले पति ने दी तलाक, दूसरे के दर पर मिली अनचाही मौत...

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमजद पर लूट, हत्या, डकैती और अपहरण सहित करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। वह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वांछित चल रहा था। उसकी उम्र लगभग 35–36 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने कहा कि पूरे प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद
Share This Article