MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। साल 2014 में भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर जीत दर्ज कराकर जनपद के विकास की गाथा लिखने वाले स्थानीय सांसद और केन्द्रीय पशुपालन मंत्री डाॅ. संजीव बालियान अपने मिशन-2024 के तहत गांव गांव और घर घर पहुंचने के अपने अभियान में जुटे हुए हैं। एक पखवाड़े से सांसद बालियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब दस वर्ष के कार्यकाल में जिले के साथ ही प्रदेश और देश में हुए विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे हैं। गांवों और नगरों में उनका जनता के द्वारा दिल खोलकर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा हैै। इस दौरान उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव के लिए मोदी की गारंटी पर वोट करने की अपील की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में जनपद में विकास का एक इतिहास बनाने का काम करने वाले सांसद संजीव बालियान ने 2014 और फिर 2019 के आम चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। वो लगातार दोनों बार सरकार में मंत्री बनाये गये और अब तीसरी कार्यकाल के लिए भी उनके भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बनी हुई है। इसी को लेकर वो अपने चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या


उनके द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के गांवों और नगरों में लगातार जनसभा, भ्रमण और नुक्कड कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरनाकी, क्यामपुर, कन्हाहेड़ी, अकबरगढ़, सिकंदपुर, न्यामू एवं सैदपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जबकि उनके द्वारा सोमवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगला कबीर, मंदौड़ एवं नंगला मुबारिक में अपनों के बीच रह कर अपनी बात की गई और विकास कार्यों के साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका दिल खोलकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने इस स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आप सभी के बीच रहना हमेशा मुझे सेवा करने को प्रेरित करता है। उन्होंने स्वागत व सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए हमने कोई समझौता नहीं किया है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया गया और प्रदेश की सरकार भी केन्द्रीय योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार का लाभ जनता को भी अब पता चल चुका है। इसलिए तीसरी बार भी मोदी की गारंटी को कायम रखने के लिए वोट होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मनाया पत्रकारिता दिवस

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »