MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाये गये जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए। टोल पर क्षेत्रीय लोगों से शुल्क वसूली को लेकर विवाद चल रहा है।

जागाहेड़ी टोल प्लाजा के लिए शुल्क की दरों को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में 30 किमी के दायरे के गांवों को निरूशुल्क निकालने पर सहमति बनी थी, लेकिन ठेकेदार कंपनी अब एक हजार यात्राओं के लिए 330 रुपये के पास का प्रावधान कर दिया है। इसके विरोध में भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए हैं। वर्तमान में काजीखेड़ा, जागाहेड़ी और पीनना के वाहन निःशुल्क निकल रहे हैं।

एनएचएआई ने तय किया था कि टोल के बीस किमी के दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 330 रुपये में बनेगा। कार, जीप, वैन या अन्य हल्के वाहनों से एक तरफ का टोल 85 रुपये वसूला जाएगा। टोल को लेकर हंगामा शुरू हुआ तो केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में एनएचएआई के परियोजना निदेशक और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों की बैठक हुई। तय किया गया था कि 30 किमी के दायरे में आने वाले गांव के लोगों के निजी वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। लेकिन ठेकेदार कंपनी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में 5 गौकश को गिरफ्तार, गौमांस किया बरामदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- 42 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए

Read More »